Wednesday, 6 January 2016

आपका मोबाइल लॉक पासवर्ड खुद हो जाएगा इनबेल और डिसेबल, जानें कैसे?

आपका स्मार्टफोन आपकी प्राइवेसी का पूरा लेखा-जोखा रखता है। इसलिए कहीं गलती से किसी दूसरे के हाथ में जाने पर आपको लेने के देने न पड़ जाएं, ऐसा सोचकर आपने भी उसे स्वाइप, पिन और पासवर्ड से लॉक तो किया ही होगा, लेकिन जब आप घर के अंदर होते हैं या किसी ऐसी जगह जहां आपको पासवर्ड की जरूरत नहीं रहती, तब इसे डिसेबल करना एक झंझट लगता होगा। दूसरी ओर जब भी घर से बाहर निकलते हैं, तो इसे इनेबल रखना एक जरूरत महसूस होता होगा।


अगर इन सभी बातों का जवाब हां है, तो एक आसान सी ट्रिक से आप इस झंझट से फ्री हो सकते हैं। इस ट्रिक से आपके मोबाइल का लॉक पासवर्ड खुद इनबेल और डिसेबल हो जाएगा, बस इसके लिए आपको अपने एंड्रायड मोबाइल की सेटिंग में जाना होगा और फोन की इस सेटिंग का नाम है ‘Trusted Place ’

Trusted Place को ऐसे करें इनेबल:

1.सबसे पहले setting में जाएं और security को सेलेक्ट करें

2.Security में उपलब्ध SmartLock option पर क्लिक करें

3.जैसे ही आप SmartLock को ऑन करेंगे, तो Trusted Place का विकल्प दिखेगा, इसे सेलेक्ट करें।

4. जैसे ही आप सेलेक्ट करने के लिए इसे टच करेंगे तो Map इनेबल हो जाएगा और अब आपको Map पर अपने Trusted Place का चयन करना है।

5. जैसे ही आप इसे इनेबल करते हैं तो आपका Trusted Place सेलेक्ट हो जाता है।

6. अब जब भी फोन लेकर आप इस खास एरिया में आएंगे तो फोन का लॉक पासवर्ड खुद डिसेबल हो जाएगा।

7.जब भी आप इस खास एरिया से बाहर होंगे तो आपके फोन का लॉक पासवर्ड खुद इनबेल हो जाएगा।

बस इस आसान सी ट्रिक से आप मोबाइल लॉक पासवर्ड लगाने और हटाने के झंझट से न केवल फ्री हो जाएंगे बल्कि आपक काफी समय भी बचेगा।

ध्यान दें: कुछ मोबाइल्स में Trusted Place का विकल्प security में उपलब्ध नहीं होता, बल्कि बाहर लॉक स्क्रीन में मेन्यु में दिखता है।

No comments:

Post a Comment

thanks for be with life tricks 2016