Monday, 4 January 2016

फ़ालतू ईमेलों से छुटकारा ! अनचाहे ईमेल को आने से कैसे रोके_How to remove unwanted emails

             फालतू ईमेल से छुटकारा पाने के लिए आप Unroll.me का प्रयोग कर सकते हैं, यह एक फ्री सेवा है। इस सेवा का प्रयोग करने के लिए आपको अपने Gmail अकाउंट की एक्सेस Unroll.me को देनी होगी और ऐसा आप एक क्लिक में कर सकते हैं। यह बिल्कुल वैसे ही है जैसे आप अन्य किसी साइट पर Gmail, Facebook या Twitter से लॉगिन करते हैं।

आप जिन सोशल मीडिया जैसी सेवाओं के न्यूज़लेटर नहीं छोड़ना चाहते हैं तो Rollup ऑप्शन का प्रयोग कर सकते हैं। इस ऑप्शन के प्रयोग से आप एक सेवा से जुड़े दिन भार आने वाली ईमेलों को एक ईमेल के रूप में पा सकते हैं। जिससे बार ईमेल पढ़ने का सर दर्द कम हो जाता है। कुछ एक परिस्थितियों में यह विकल्प समस्या भी हो सकता है इसलिए इसका प्रयोग अपनी समझदारी से करें।

Unroll.me का प्रयोग करने से आपका ईमेल साफ़-सुथरा रहता है और आपकी ज़रूरी ईमेल आपकी आँखों के सामने रहती हैं।  यह काम अब बहुत EASY और बहुत ही आसान हो गया है ! बस आपको निचे दिए गयी WEB TOOL का प्रयोग करना है ! जिसे निचे इमेज में प्रदर्शित किया गया है !  इसके लिए निचे दिए गए लिंक का use करे
वेबसाइट Visit HERE - Unroll.Me

Unroll.me का प्रयोग

1. Unroll.me साइट खोलिए और Get Started पर क्लिक करके Sign Up कीजिए

2. Sign Up करते समय आपको अपना Email पताभरकर सेवा शर्तें मानकर आगे बढ़ना होता है

3. अपने ईमेल खाते में लॉगिन करके Unroll.me को अपने ईमेल खाते को प्रयोग करने की अनुमति दीजिए

4. आपकी अनुमति मिलते ही वह आपके इनबॉक्स की स्कैनिंग करेगा और ये बतायेगा कितने सब्सक्रिप्शन हैं

5. स्कैनिंग ख़त्म होते ही आप Continue to next stepपर क्लिक कर दें

6. अब यह आपको सारे सब्स्क्रिप्शन / Subscription दिखायेगा

7. अब आप अपनी सुविधानुसार अनसब्स्क्राइब और रोलअप / Unsubscribe and Rollup विकल्प चुन सकते हैं

8.  यदि आप अनसब्स्क्राइब का विकल्प चुन रहे हैं तो इस काम में थोड़ा समय लगेगा। यह समय 2 मिनट या और अधिक हो सकता है।

आशा है कि आप इस सेवा का लाभ ले उठायेंगे। लेकिन फिर न्यूज़लेटर सब्क्राइब करते समय सावधानी रखें और सिर्फ़ काम के न्यूज़लेटर ही सब्स्क्राइब करें या दो ईमेल यूज़ करें और अपने काम के ईमेल सिर्फ़ एक ईमेल पर ही मँगायें।

बिना Unroll.me के Gmail में किसी न्यूज़लेटर को अनसब्स्क्राइब करना ! हममें से अधिकांश लोग Gmail ही प्रयोग करते हैं यदि आपने कम न्यूज़लेटर सब्स्क्राइब किये हैं और उनमें से कुछ से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आप यह बिना किसी सर्विस को प्रयोग किये ही कर सकते हैं।


आपको पोस्ट पसंद आये तो अपने सोशल सर्कल में ज़रूर शेअर करें।
 

No comments:

Post a Comment

thanks for be with life tricks 2016